हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लगभग एक हेक्टेयर भूमि कराई गई अतिक्रमणमुक्त
शेर खां सराय में विनियमित क्षेत्र की टीम ने अवैध प्लॉटिंग हटाकर प्लॉटों को कराया ध्वस्त
सम्भल (बहजोई), 11 सितम्बर 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार एवं उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र के निर्देशन में विनियमित क्षेत्र सम्भल के अवर अभियंता सचिन सिंह एवं राजस्व टीम द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान विनियमित क्षेत्र सम्भल के शेर खां सराय में स्थित गाटा संख्या 554, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 3.6 हेक्टेयर है, में लगभग एक हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर विकसित किए गए अवैध प्लॉटों को भी हटवाया/ध्वस्त कराया गया।
प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य विनियमित क्षेत्र में बिना स्वीकृति अथवा निर्धारित नियमों के विपरीत की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा भूमि उपयोग एवं नियोजन संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया कि विनियमित क्षेत्र में बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से प्लॉटिंग अथवा निर्माण संबंधी गतिविधियां किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में आगे भी अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

.jpeg)