हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
वृक्षारोपण के जियो टैगिंग एवं पौधों के रखरखाव पर विशेष जोर — ठोस, प्लास्टिक एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के निर्देश
सम्भल (बहजोई), 27 अगस्त 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार, बहजोई में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति तथा जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, अपशिष्ट प्रबंधन तथा गंगा नदी की स्वच्छता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव द्वारा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को विस्तार से अवगत कराया गया। इस दौरान ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, जैव चिकित्सा अपशिष्ट एवं ई-वेस्ट प्रबंधन सहित पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई।
वृक्षारोपण की जियो टैगिंग शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
वृक्षारोपण की जियो टैगिंग की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा अभी तक जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है, वे इसे शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का नियमित रखरखाव एवं संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां-जहां वृक्षारोपण किया गया है, वहां संबंधित अधिकारी स्वयं स्थल का भ्रमण कर पौधों की स्थिति का जायजा लें तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा ग्रामों में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही जनपद की सीमा के भीतर नदी में तरल एवं ठोस अपशिष्ट पहुंचाने वाले नालों की पहचान, अर्थ गंगा, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने, घाटों के रखरखाव तथा कैच द रेन अभियान से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने आरआरसी सेंटर के संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बायोमेडिकल वेस्ट के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट का परिवहन करने वाले वाहनों की आवश्यक जांच की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन हो रहा है।
सॉलिड वेस्ट एवं प्लास्टिक वेस्ट के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों तथा सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपशिष्ट का उचित निस्तारण कराया जाए तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रबंधन को प्रभावी बनाया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग राजीव कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पंकज विश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह खड़गवंशी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी—जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

.jpeg)