Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया गो आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण* गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा, सुरक्षित आश्रय एवं स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया गो आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण




गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा, सुरक्षित आश्रय एवं स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


सम्भल (बहजोई), 26 सितम्बर 2026

भारी वर्षा एवं बदलते मौसम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने विकासखंड बहजोई के ग्राम बैहटा जयसिंह एवं ग्राम पाठकपुर स्थित गो आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गोवंशों की सुरक्षा एवं देखभाल के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ग्राम बैहटा जयसिंह स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों के लिए उपलब्ध भूसा, हरा चारा एवं चोकर की व्यवस्था की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक चारा उपलब्ध कराया जाता रहे। उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थल पर पशु चिकित्सक नियमित रूप से भ्रमण कर गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच सुनिश्चित करें।

भारी वर्षा एवं ठंडे मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बछड़ों को सुरक्षित स्थान पर रखने तथा उन्हें टाट आदि से ढककर रखने के निर्देश दिए, ताकि वे ठंड एवं वर्षा से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षा के दौरान कोई भी गोवंश खुले में न रहे। गो आश्रय स्थल में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था बनाए रखने तथा ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में जूट की बोरियों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी पशु चिकित्सक गो आश्रय स्थलों का नियमित भ्रमणशील रहकर गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच करें तथा किसी भी प्रकार की बीमारी अथवा स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाए जाने पर तत्काल उपचार सुनिश्चित करें।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पाठकपुर स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गोवंशों की देखभाल, चारा एवं भूसा आदि की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गोवंशों की बेहतर देखभाल के लिए दो कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा केयरटेकर को गोवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केयरटेकर के बच्चों से वार्ता कर उनकी शिक्षा के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को केयरटेकर के आवास के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी बहजोई को निर्देशित किया कि ग्राम सचिवों द्वारा गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाए तथा वर्षा एवं ठंड के दृष्टिगत गोवंशों की सुरक्षा, चारा, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जाए।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी बहजोई ओमवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies