Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अभिमन्यु कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक


सम्भल (बहजोई), 21 सितम्बर 2026

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 21 सितम्बर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, सम्भल में डिप्टी कलेक्टर अभिमन्यु कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की समस्त तहसीलों के तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक (कार्यालय कार्य) द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में विभिन्न तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान वरासत, नामांतरण, अंश निर्धारण/संशोधन, ई-खसरा सहित अन्य राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डिप्टी कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व संबंधी प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न किया जाए। निर्धारित समयसीमा में प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए राजस्व अभिलेखों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित रखा जाए।

उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता एवं शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा जनसामान्य से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में राजस्व कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया।

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies