Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

परिवर्तन रथ यात्रा को विधानसभा अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

 हम भारती न्यूज़
प्रयागराज


परिवर्तन रथ यात्रा को विधानसभा अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।





उतरांव (प्रयागराज) विधानसभा क्षेत्र के सिठौली से परिवर्तन रथ यात्रा को प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष योगेश पाल ने हरी झंडी दिखाकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना किया। परिवर्तन  रथ यात्रा फूलपुर वरना उग्रसेनपुर रस्तीपुर सोरों सराय ममरेज मिया का पूरा,प्रतापपुर में पहुंचकर मंचन कार्यक्रम कर समापन किया जाएगा।वही सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में झंडा लिए हुए परिवर्तन रैली विधानसभा क्षेत्र में घुमाया गया। सपा सरकार की उपलब्धियां भी बताई गई। विधानसभा अध्यक्ष योगेश पाल ने वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि  इस सरकार में लोग पीड़ित हैं। प्रशासन के रवैए से लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वही वर्तमान सरकार ने महंगाई इस कदर ला दी है कि रोजमर्रा का जिंदगी काट रहा व्यक्ति की कमर टूट गई है। परिवर्तन रैली में मुख्य रूप से ग्राम रविंद्र यादव पूर्व जिला अध्यक्ष युवजन सभा, बब्बू प्रधान माफिया, रंगी लाल यादव विधानसभा प्रभारी, दिनेश यादव,इन्द्र बहादुर यादव,जमील बबलू, सुनील यादव, अमर सिंह यादव,बबलू बजती, हरिओम पाल व विजयपाल सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies