Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

5 माह की गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म

 संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र


 5 माह की गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म

वसई ; - वालीव पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गयी है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी है।।पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवती वसई तालुका में रहती है। बताया गया है कि 19 वर्षीय शख्स ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारिरिक संबंध स्थापित किया। इस दरम्यान युवती 5 माह की गर्भवती हो गयी। पीड़िता युवती ने मामले की शिकायत वालीव थाने में शख्स के खिलाफ दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 19 वर्षीय आरोपी के ऊपर कलम 376 (2) (एन) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की तहकीकात जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies