Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन , दर्ज हुआ उल्लंघन का मुकदमा

 संवाददाता हम भारती  न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र


पंजाब सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन , दर्ज हुआ उल्लंघन का मुकदमा

वसई ; - भाजपाई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई आदेशो का उल्लंघन को लेकर आचोले पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस उल्लंघन मामले में 10 नामजद सहित अन्य 10 से 15 लोगो पर केस दर्ज किया गया है।गौरतलब है कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले हुई सुरक्षा में चूक मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच भाजपा वसई विरार जिलाध्यक्ष राजन नाइक के नेतृत्व में 6 जनवरी को शाम लगभग 5 ; 30 बजे नालासोपारा पूर्व के चंदननाका से तुलिंज पुलिस स्टेशन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान व समर्थन में "मशाल यात्रा" कर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध मोर्चा निकाला गया। वही भाजपा जिलाउपाध्यक्ष मनोज बारोट ने कहा कि पंजाब की घटना देश को शर्मशार करने वाली है। क्योकि यह नरेंद्र मोदी की सुरक्षा प्रश्न नही था, ये देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा प्रश्न था और देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले देश द्रोहियों को देश भर के भाजपा कार्यकर्त्ता सहित देश की जनता उन्हें करारा जवाब देगी। हालांकि, इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से गठित तीन सदस्यीय जांच टीम मौके पर पहुंची है। केंद्र की इस टीम ने फिरोजपुर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। ये टीम सबसे पहले फिरोजपुर-मोगा हाईवे पर बने उस फ्लाईओवर पर पहुंची, जहां पर पीएम मोदी के काफिले को रोका गया था। आचोले पुलिस ने बताया कि मनाई आदेश उल्लंघन के मामले में आरोपी शशिकांत दुबे, अभय कक्कड़, मनोज बारोट,सतेन्द्र रावत,देवराज सिंह,विनीत तिवारी,जितेंद बहादुर सिंह,कृष्ण शुक्ला,विश्वास सावंत व प्रणिल तथा अन्य 10 से 15 लोगो पर कलम 269,270 व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies