हम भारती न्यूज
गोरखपुर जिला ब्यूरो चीफ
धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन में थाना बड़हलगंज की पुलिस टीम द्वारा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 243/2021 धारा 363/376 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अरबिन्द यादव उर्फ कल्लू पुत्र छंगे यादव निवासी मऊ बुजुर्ग थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर को दिनांक 16.01.2022 समय करीब 11.15 बजे ग्राम मदरिया थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर से हिरासत पुलिस में लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
अरबिन्द यादव उर्फ कल्लू पुत्र छंगे यादव निवासी मऊ बुजुर्ग थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
ग्राम मदरिया थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर से दिनांक 16.01.2022 समय करीब 11.15 बजे ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. व0उ0नि0 अश्वनी कुमार तिवारी थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
2. हे0का0 दिनेश चन्द थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
3. का0 आलोक यादव थाना बड़हलगंज, गोरखपुर।