Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी किए गये माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 हम भारती न्यूज

 गोरखपुर जिला  ब्यूरो चीफ

 धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव




वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं श्री जगत राम कन्नौजिया क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन में थाना बड़हलगंज की पुलिस टीम द्वारा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 13/22 धारा 380 ,411 भादवि0 , मु0अ0सं0 318/21 धारा 457, 380, 411 भादवि0 , मु0अ0सं0 17/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र उमाशंकर ग्राम पूनापार पोस्ट बीबीपुर थाना मधुबन जनपद मऊ उम्र 23 वर्ष को दिनांक 15.01.2022 समय करीब 22.00 बजे बुढ़नपुरा तिराहा के पास थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर से हिरासत पुलिस में लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
दीपक कुमार पुत्र उमाशंकर ग्राम पूनापार पोस्ट बीबीपुर थाना मधुबन जनपद मऊ उम्र 23 वर्ष

पंजीकृत अभियोग व बरामदगी-
1.    मु0अ0सं0 13/22 धारा 380 ,411 भादवि0 से सम्बन्धित बरामद माल एक जोड़ी टप्स पीली धातु,एक जोड़ी झुमकें पीली धातु,एक अदद नाक का कील पीली धातु,02 अदद सिक्का सफेद धातु,एक अदद पदक पीली धातु ।
2.    मु0अ0सं0 318/21 धारा 457, 380, 411 भादवि0 से सम्बन्धित बरामद माल नकद 4120 रूपया ।
3.    मु0अ0सं0 17/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित बरामद माल एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
बुढ़नपुरा तिराहा के पास थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर से दिनांक 15.01.2022 समय करीब 22.00 बजे

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.    उ0नि0 कविन्द्र नाथ सिंह थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
2.    उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
3.    का0 श्याम जी यादव थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
4.    का0 अवधेश राम थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
5.    का0 सत्येन्द्र भाष्कर थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
6.    का0 अनिल यादव थाना बड़हलगंज, गोरखपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies