Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दंपत्ति की हालत नाजुक

 संवाददाता हम भारती  न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र


गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दंपत्ति की हालत नाजुक

नालासोपारा : - मीरा-भायंदर वसई विरार आयुक्तालय क्षेत्र अंतर्गत नालासोपारा पूर्व के महेश पार्क में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पति-पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नक्षत्र वेलफेयर सोसाइटी में सुबह का नाश्ता बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर मे मौजूद संजय सावंत और शर्मिला सावंत यह दोनों दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए। दंपत्ति को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। धमाका इतना जोरदार था कि दीवार और खिड़की दोनों बुरी तरह क्षति हो गए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies