संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पूरे महाराष्ट्र में जश्न का माहौल
सीएम उद्धव ठाकरे ने किया शिवाजी की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण
पीएम मोदी ने भी छत्रपति को किया नमन
महाराष्ट्र / औरंगाबाद : - छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पूरे महाराष्ट्र में भव्य तरीके से मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिवाजी महाराज को याद किया और अपने ट्वीट के माध्यम से उनकी वीरता का बखान किया। इससे पहले देर रात 11 बजे औरंगाबाद के क्रांति चौक पर घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज की 52 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा किया गया। गौरतलब है कि यह सम्पूर्ण देश में छत्रपति शिवाजी महाराज की सबसे ऊंची मूर्ति है।
पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, छत्रपती शिवाजी महाराजांच्या जयंतीनिमित्त मी त्यांना नमन करतो। त्यांचे सर्वोत्कृष्ट नेतृत्व आणि समाज कल्याणासाठीचा आग्रह अनेक पिढ्यांसाठी प्रेरक ठरला आहे। सत्य आणि न्याय या मूल्यांशी त्यांनी तडजोड केली नाही। त्यांची स्वप्ने पूर्ण करण्यासाठी आम्ही कटिबद्ध आहोत।
प्रतिमा अनावरण पर हुई है राजनीति
औरंगाबाद में हुए प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और औरंगाबाद जिले के संरक्षक मंत्री सुभाष देसाई व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए । गौरतलब है कि औरंगाबाद के ऐतिहासिक क्रांति चौक पर महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण के समय पर शिवप्रेमियों, मराठा क्रांति मोर्चा और भाजपा की आपत्तियों के बाद नगर निगम प्रशासन ने अनावरण का समय ही बदल दिया था।
दरअसल बीजेपी (BJP), मनसे (MNS) सहित कई शिवप्रेमी संगठनाओं ने देर रात प्रतिमा के अनावरण के आयोजित कार्यक्रम पर ऐतराज जताते हुए कड़ा विरोध किया था। लेकिन, राज्य सरकार ने दिए आदेश पर ही शुक्रवार की देर रात प्रतिमा का अनावरण हुआ।
प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक थोपटे की बेहतरीन कृति
आपको बता दें कि, छत्रपति शिवाजी महाराज की इस भव्य और शानदार घोड़े पर सवार हुई मूर्ति को पुणे के ही प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक थोपटे ने बनाया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति इतनी सुंदर है कि लोग इसे भरसक देखते ही रह जाते हैं। इस वृहंगम दृश्य को देखने के लिए न सिर्फ औरंगाबाद के लोग बल्कि आसपास के इलाकों से भी कई लोग पहुंचे थे। वहीं प्रतिमा के अनावरण पर जय भवानी-जय शिवाजी गरज रहे थे।
21 फीट ऊंची प्रतिमा में यह है खास
गौरतलब है कि प्रतिमा की ऊंचाई 21 फुट है। प्रतिमा का वजन सात टन है। मूर्ति के लिए कांस्य धातु का उपयोग किया गया है। वहीं प्रतिमा के चबूतरे की ऊंचाई 31 फुट है। इस चबूतरा (आधार) सहित प्रतिमा की कुल ऊंचाई कुल 52 फुट है। इसके साथ ही चबूतरे के चारों ओर 24 मेहराबों में 24 मावले की प्रतिकृतियां लगाई गई हैं। चबूतरे के चारों ओर एक शानदार फव्वारा बनाया गया है और एक हाथी की सूंड से भी पानी का फव्वारा निकलेगा। इस भव्य प्रतिमा के नर्मिाण पर कुल 98.00 लाख रुपये और चबूतरा के नर्मिाण के लिए 255.00 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पूरे महाराष्ट्र में जश्न का माहौल सीएम उद्धव ठाकरे ने किया शिवाजी की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण
फ़रवरी 20, 2022
0
Tags