देवरिया। भाटपाररानी विधानसभा में 20 वर्षों से अधिक उपाध्याय परिवार का वर्चस्व रहा। वर्तमान में यहां से आशुतोष उपाध्याय सपा से विधायक हैं। इस विधानसभा सीट पर कुशवाहा बिरादरी के बाहुल्यता को देखते हुए भाजपा ने इस बार यहां से सभा कुंवर कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। सभा कुंवर क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं। अब देखना यह है कि क्या सभा कुंवर के सहारे भाजपा इस बार इस सीट को जीत पाती है या नहीं। सभा कुंवर 2012 एवं 2017 का चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा था लेकिन दूसरे स्थान पर रहे थे। 2019 में भाजपा का दामन थामने के बाद इस बार वो फिर से मैदान में है। अब यह दिलचस्प होगा कि क्या वो सपा के किले को ध्वस्त कर पायेंगे या नहीं। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव