Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बोईसर-पालघर पत्रकार संघ ने जरूरतमंदों को वस्त्र, फल एवं कंबल भेंट कर मनाया अध्यक्ष का जन्मदिन

 संवाददाता  हम भारती  न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र


बोईसर-पालघर पत्रकार संघ ने जरूरतमंदों को वस्त्र, फल एवं कंबल भेंट कर मनाया अध्यक्ष का जन्मदिन

 
पालघर। सामाजिक कार्यों के लिए सुप्रसिद्ध पत्रकारों के पंजीकृत संगठन बोईसर - पालघर पत्रकार संघ की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 1 फरवरी को पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रामप्रकाश निराला का 62 वां जन्मदिन तारापुर के सरकारी अस्पताल, श्री संतोषी माता मंदिर, आशागढ़ व श्री महालक्ष्मी मंदिर, विवलवेढे (डहाणू)में मौजूद जरुरतमंदों को  वस्त्र, फल व कंबल भेंट कर मनाया गया। वरिष्ठ पत्रकार श्री.निराला के जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत बोईसर शहर (चित्रालय) स्थित सम्राट होटल में पुलिस उपाधीक्षक बोईसर के.एस. हेगाजे की प्रमुख उपस्थिति में केक काट कर की गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी जनों ने श्री. निराला को पुष्पगुच्छ उपहार देकर जन्मदिन की बधाई दी। उसके बाद पत्रकारों व सामाजिक  लोगों की टीम द्वारा तारापुर के सरकारी अस्पताल, श्री संतोषी माता मंदिर,आशागढ़ व श्री महालक्ष्मी मंदिर, विवलवेढे (डहाणू) पहुंच कर जरूरतमंदों को वस्त्र, फल व  कंबल भेंट किया गया। वस्त्र, फल एवं कंबल भेंट पाकर सभी ने श्री निराला के जन्मदिन पर उन्हें लंबी उम्र की शुभ कामनाएं की । वहीं दहानू रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ी मुस्किल से अपना जीवन यापन करने वाली सौ वर्ष के करीब उम्र की महिला को वस्त्र, कंबल, खाद्य सामग्री व नकद आर्थिक मदद देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस जन्मदिन के कार्यक्रम का नियोजन संघ के महासचिव मोहन म्हात्रे द्वारा किया गया। इस अवसर पर पत्रकार संघ के कार्याध्यक्ष जयप्रकाश पाटील, उपाध्यक्ष भूपनारायण शुक्ला , सचिव निलेश नगरकर व ओमप्रकाश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष मंगेश नगरकर, सहसचिव दीपक निराला अजीतसिंह,वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण पाटील, बोईसर के पूर्व सरपंच काशीराम वलवी, केसीएन क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदन मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता एस.एस.तिवारी, सम्राट होटल के संचालक ललित माली, जीवलाल पंडित, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल पाटील, जिला महासचिव मोईज शेख, सचिव रामनरेश यादव, समाज सेविका सपना प्रभु, कॉंग्रेस की जिला महिला महासचिव जयंती महतो, समाज सेविका संगीता शाह, अरविंद शाह,सुनीता सकपाल, पुष्पा तिवारी,फूलवंती तथा शेरबानो शेख सहित अनेक राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने शुभकामनाएं दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies