कुआनो नदी में नाव पलटने से बालिका की मौत सहित छह घायल
संत कबीर नगर।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसुरी स्थित कुआनो नदी मे सुबह नाव पलटने से एक 12 वर्षीय बालिका की नदी मे डूबने से मौत हो गई। 6 अन्य लोग घायल हो गए।
जिसमे एक महिला की हालत गंभीर देख परिजन महिला को सीएचसी नाथनगर मे
,उपचार चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के कुरसुरी गांव के दक्षिण दिशा मे बह रही कुआनो नदी मे कुरसुरी गांव से एक छोटी नाव पर सवार होकर दो महिलाएं वह 5 बच्चे नदी पार कर अपने खेत मे जा रहे थे।
गांव निवासी आशा पत्नी किशोर 50 वर्ष,प्रेम शीला पत्नी विनोद 40 ,सच्ची पुत्री सोतन 10 वर्ष , शिवांगी पुत्री सोता 9 वर्ष शीतल पुत्री किशोर 12 वर्ष कौशल्या पत्नी तो 35 वर्ष अवधेश 12 वर्ष छोटी नाव पर सवार होकर खेत में काम करने सुबह जा रही थी नाव जैसे ही नदी के बीच धारा में पहुंची अचानक नाव डूब गई जिसमें सवार तीनो महिलाएं व बच्चे डूब गए वही नदी के किनारे अपनी नाव बना रहे गांव के
रामजी पुत्र जगन्नाथ नैना को डूबते देखा तो शोर मचाने लगे शोर सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े ।और नदी में डूब रहे 3 महिलाओं सहित चार बच्चों को तो बचा लिया लेकिन सोनी पुत्री अवधेश 12 वर्ष निवासी ग्राम कुरसुरी की नदी में डूबने से मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने मृतक सोनी की लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।घटना को लेकर मृतका सोनी के परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैै। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
कुआनो नदी में नाव पलटने से बालिका की मौत सहित छह घायल
मार्च 10, 2022
0
Tags