महाविद्यालय के 91छात्र-छात्राओं को दिया गया स्मार्ट फोन
तकनीकी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा -राजेश त्रिपाठी
गोरखपुर/गुरूकुल महाविद्यालय ददरी , बड़हलगंज के राजा हरिप्रसाद मल्ल प्रेक्षागृह में बुधवार को स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 91छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को गुरूकुल पीजी कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश त्रिपाठी व कालेज के संस्थापक पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध शाही , विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख संघ गोरखपुर के अध्यक्ष शिवाजी चंद,ब्लाक प्रमुख बड़हलगंज राम अशीष राय, पूर्व प्रमुख विकास सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में महाविद्यालय के 91 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया। स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि आज का युग तकनीक का युग है। हमें तकनीकी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। इस दिशा में स्मार्ट फोन एक अहम कड़ी है। विशिष्ट अतिथि प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवाजी चंद,प्रमुख बड़हलगंज राम अशीष राय, पूर्व प्रमुख विकास सिंह ने कहा कि योगी सरकार का यह कदम सराहनीय है। इससे छात्र-छात्राओं को आगे की तकनीकी पढ़ाई में मदद मिलेगी और प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को तैयारी करने में मदद मिलेगी।इस मौके पर प्रबंधक जयप्रकाश शाही,उप प्रबंधक विनोद सिंह,डायरेक्टर डॉ.विपिन शाही,आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी,भाजपा नेता आलोक त्रिपाठी,रूद्रेश तिवारी,रमेश शाही,अखंड प्रताप शाही, धर्मेंद्र तिवारी,डॉ.श्रीकांत शाही,अरूण शाही,अश्वनी उर्फ लालू सिंह,सुधाकर तिवारी,संतोष चंद,शिवाजी सिंह,अरूण त्रिपाठी,सतीश शाही,सदानंद शाही,अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव