Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गो तस्करी के आरोप मे 02 नफऱ अभियुक्त गिरफ्तार

 गो तस्करी के आरोप मे 02 नफऱ अभियुक्त गिरफ्तार

हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव






वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एंव अपराधियो पर नियंत्रण रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के प्रवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सहजनवा अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में  उ0नि0 सुनील कुमार,  का0 विजय यादव व का0 कमलेश कुमार के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित में मामूर था मुखबिर खास से गो-तस्करी की सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 सुनील कुमार मय हमराही के ग्राम बनौली खडन्जा मार्ग निकट पंचायत भवन थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर पहुँचकर अभियुक्तगण 1. विनय कुमार पुत्र मिट्ठू लाल निवासी पुरानी तहसील धोबी टोला थाना खलीलाबाद जिला सन्तकबीरनगर 2. अभय तिवारी पुत्र गोरख तिवारी निवासी नवादा परसौनी थाना उचका गांव जनपद गोपालगंज (विहार) को समय 06.20 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसमें मु0अ0सं0 124/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता क्रूरता अधि0 के तहत मुकदमा दर्ज कराकर, अभियुक्तगण उपरोक्त आज दिनांक 26.05.2022 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के लिए भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.    उ0नि0 सुनील थाना सहजनवा
  गोरखपुर
2.    का0 विजय यादव
3.    का0 कमलेश कुमार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies