नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक इकरार अहमद मय हमराह के थाना खजनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 137/22 धारा 376डी भादवि व 5/6 पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त राहुल यादव पुत्र सूलचन्द यादव निवासी कन्दराई थाना खजनी गोरखपुर को नन्दापार तिराहे से समय करीब 12.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण-
1. प्र0नि0 श्री इकरार अहमद थाना खजनी गोरखपुर
2. का0 गौतम जैसवार थाना खजनी गोरखपुर
3. का0 संतोष यादव थाना खजनी गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
