Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रभारी निरीक्षक निचलौल रामाज्ञा सिंह ने पकड़ा अंतर्जनपदीय ड्रग्स माफिया 30 लाख रुपए कीमत की एक किलो नाजायज चरस के साथ एक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

 प्रभारी निरीक्षक निचलौल रामाज्ञा सिंह ने पकड़ा अंतर्जनपदीय ड्रग्स माफिया

30 लाख रुपए कीमत की एक किलो नाजायज चरस के साथ एक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार




अभियुक्त नेपाल देश से चरस व अन्य नशीली पदार्थ भारत के सीमावर्ती इलाकों में करता था सप्लाई

महराजगंज/ पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौशतुभ के द्वारा जनपद महराजगंज जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है पुलिस अधीक्षक के भरोसे पर खरा उतरते हुए निचलौल थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने एक बार जिले के कप्तान के भरोसे पर खरा उतरते हुए अंतर्जनपदीय ड्रग्स माफिया को गिरफ्तार करने में बडी सफलता हासिल की है। पकड़ा गया ड्रग्स माफिया विजय जायसवाल पुत्र नन्दलाल साह निवासी कैलाश नगर थाना पटखौली जनपद चम्पारण बिहार का मूल निवासी है जो कि काफी दिनों से ड्रग्स तस्करी के काम मे लिप्त था। थाना प्रभारी निचलौल रामाज्ञा सिंह को इसकी गतिविधियों की जैसे ही सूचना लगी उन्होंने इस अंतर्जनपदीय ड्रग्स माफिया को पकड़ने का जाल बिछाया काफी कड़ी मशक्कत और खतरों से खेलते हुए निचलौल पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से सटे झुलनीपुर नहर पुलिया के पास से अंतर्जनपदीय ड्रग्स माफिया को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त विजय जायसवाल नेपाल देश से ड्रग्स और नशीली पदार्थ की तस्करी भारत के सीमावर्ती इलाकों में करता था निचलौल पुलिस ने इसके कब्जे से एक किलो नाजायज चरस बरामद किया जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए  आकि गयी है इस बड़ी कामयाबी में कही न कही ड्रग्स माफियाओं के हैसले को निचलौल पुलिस पस्त करती हुई नजर आ रही है। महराजगंज जनपद की निचलौल पुलिस ने इस ड्रग तस्कर को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक निचलौल रामाज्ञा सिंह, सब इंस्पेक्टर विजय बहादुर चौकी प्रभारी बहुआर, हेड कॉन्स्टेबल योगेंद्र, हेड कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार, कास्टेबल अमित गुप्ता, कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल शैलेन्द्र मौर्या और कांस्टेबल सुनेन्द्र कुमार का अहम योगदान रहा है। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies