थाना एएचटी जनपद गोरखपुर दिनांक 25.05.2022
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध की अध्यक्षता में आज दिनांक 25/05/22 को जनपद गोरखपुर के रिज़र्व पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में SJPU & AHTU की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक संपन्न की गई । जिसमें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SOP, अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्या, पीड़िता के आवासन, बाल श्रम और भिक्षावृत्ति की रोकथाम, पॉक्सो एक्ट के आरोप पत्र प्रेषित करते समय दिशा-निर्देश का पालन आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में SSB, न्याय विभाग, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, चिकित्सक, श्रमायुक्त, चाइल्ड लाइन, अभियोजन अधिकारी, थाना AHT गोरखपुर व सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

