Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

“आपरेशन पाताल” के तहत अवैध तमंचा व जिन्दा कारतुस के साथ दो अभियुक्तगण गिरफ्तार

 “आपरेशन पाताल” के तहत अवैध तमंचा व जिन्दा कारतुस के साथ दो अभियुक्तगण गिरफ्तार




     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी, हेतु चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन पाताल” के क्रम में , पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण , प्रभारी निरीक्षक थाना खजनी जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में उ0नि0 शैलेन्द्र मिश्रा मय टीम के दिनांक 25.05.2022 को आपरेशन पाताल अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान रामपुर मलौली तिराहे पर समय करीब 13.05 बजे अवैध तमंचा 12 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतुस के साथ अभि0गण 01.विशाल यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी मंझरिया थाना खजनी जनपद  गोरखपुर 02. रामू गुप्ता पुत्र रामदरस गुप्ता निवासी खुटभार थाना खजनी गोरखपुर को  गिरफ्तार किया गया ।

    गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण-
•    उ0नि0 शैलेन्द्र मिश्रा थाना खजनी गोरखपुर ।
•    कां0 रामाकान्त यादव , थाना खजनी गोरखपुर ।
•    कां0 जावेद अहमद , थाना खजनी गोरखपुर ।
•    कां0 प्रेमचन्द वर्मा थाना खजनी गोरखपुर । हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies