परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर
महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया । आवेदिका रूखशाना खातून का अपने पति आफताब आलम से पारिवारिक मनमुटाव चल रहा था । जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई दिनों से खराब चल रहे थे। अभी तक आवेदिका का पति अपने साथ रखने को तैयार नही था। इस पर आवेदिका रूखशाना खातून के पति आफताब आलम को परिवार परामर्श केन्द्र में बुलाकर समझाया बुझाया गया । जिसपर आवेदिका रूखशाना खातून का पति अपने साथ रखने को राजी हो गया । काउंसलर देवेन्द्र कुमार, वशिष्ठ राय, परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी उ0नि0 भुपेंद्र मिश्रा, हे0का0 अनीता पांडे, हे0का0 करिश्मा गुप्ता, हे0का0 कौशल्या चौहान तथा आरक्षी रेनू उपाध्याय व काउंसलिंग की टीम द्वारा आवेदिका रूखशाना खातून को उसके पति आफताब आलम के साथ परिवार परामर्श केन्द्र से राजी-खुशी विदा किया गया। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
