Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार “आपरेशन पाताल” अभियान के तहत

 “आपरेशन पाताल” अभियान के तहत अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार




वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अवैध शस्त्र धारकों के विरूद्ध चलाये जा रहे आपरेशन पाताल अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के निकट प्रवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 गुरू प्रसाद अवैध शस्त्र धारकों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर डोहरिया पुल के पास से आज दिनांक 25.05.2022 को समय करीब 13.10 बजे अभियुक्त अफताब पुत्र फकरूद्दीन निवासी बगईभारी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को हिरासत मे लिया गया, जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर थाना चिलुआताल पर मु0अ0सं0 175/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी मे शामिल टीमः-
1.    उ0नि0 गुरू प्रसाद थाना चिलुआताल गोरखपुर
2.    का0 नवदीप सिंह थाना चिलुआताल गोरखपुर
3.    का0 आनन्द प्रधान, थाना चिलुआताल गोरखपुर ।  हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies