दिनांक 03.06.2022 को गुलरिहा थानाक्षेत्र मे 9 mm प्रतिबन्धित बोर पिस्टल से गोली मार कर हत्या करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
दिनांक 03.06.2022 को फायरिंग कर धनन्जय की हत्या व राजेश को घायल कर दिया गया था । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 208/22 धारा 302,323 भादवि बनाम 1. अजय साहनी उर्फ सन्तराज पुत्र घुरहू 2. राजेश साहनी पुत्र छोटेलाल 3. सजन साहनी पुत्र परिखन निवासीगण बनगाई थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 4. रवि पुत्र रामगति भूज निवासी झुंगिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के पंजीकृत हुआ था जिसकी गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा कड़े निर्देश दिये गये थे जिसके अनुपालन मे टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही थी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में ,क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा को घटना मे शामिल अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था । आज दिनांक 07.06.2022 को घटना मे शामिल अभियुक्तगण 1. राजेश साहनी पुत्र छोटेलाल 2. सजन साहनी पुत्र परिखन निवासीगण बनगाई थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 3. रवि पुत्र रामगति भुजा निवासी झुंगिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर पुछताछ पर बताये कि साहब रामसजन के कहने पर हमने अजय, रामसजन, रवि के साथ मिलकर पुरानी रंजीश को लेकर राजेश साहनी पुत्र स्व0 सोहित साहनी से दि0 03.06.2022 को समय करीब सांय 08.30 बजे का रहा होगा उसकी बात की पूछ ताछ की तुम लोग क्यो गाली गुप्ता देते हो इसी पर अजय साहनी व रामसजन ललकारने लगे कि आज साला मिल गया है इसको जाने मत दो आज इसको जान से मारकर खत्म कर दिया जायेगा ,हम लोग मिलकर राजेश साहनी को मारने पीटने लगे की शोर सुनकर उनका भतीजा धनन्जय पुत्र रामनरेश भी आ गया,और हम लोगो से भिड़ गया और अजय साहनी को उठाकर पटक दिया तब तक हम लोग अपने को घिरा देखकर रामसजन को ललकारे की असलहा काहे लिये हो इन सालो को गोली मार दो,जिससे रामसजन ने पिस्टल निकाल कर धनन्जय के सीने पर गोली मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो जमीन पर गिर गया तब तक वहां पर अफरातफरी मच गया और लोग भागने लगे और हम लोग भी वहां से जान बचा कर भाग गये तथा अजय साहनी को गांव के लोगों ने पकड लिया और मारे पीटे जिससे अजय साहनी को भी चोटे लगी है बाद मे पता चला कि दवा इलाज के लिये मेडिकल कालेज ले जाते समय धनन्जय की मृत्यु हो गयी है । गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा आज दिनांक 07.06.2022 को घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल 9 mm प्रतिबन्धित बोर पिस्टल को बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम पद
1. प्र0नि0 उमेश कुमार बाजपेयी प्रभारी निरीक्षक थाना गुलरिहा गोरखपुर
2. व0उ0नि0 अमित राय थाना गुलरिहा गोरखपुर
3. उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा चौकी प्रभारी सरहरी थाना गुलरिहा गोरखपुर
4. हे0का0 अनिल कुमार थाना गुलरिहा गोरखपुर
5. हे0का0 हरिन्द्र सिंह थाना गुलरिहा गोरखपुर
6. का0 राजू यादव थाना गुलरिहा गोरखपुर
7. का0 दयाशंकर यादव थाना गुलरिहा गोरखपुर
