थाना खोराबार क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ उर्फ रजही में जमीन व सम्पत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में, जनपद में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्र0नि0 थाना खोराबार की टीम को ग्राम रामगढ़ उर्फ रजही में वनसप्ति टोला में दिनांक 30/05/2022 की रात्रि में बुजुर्ग महिला राजवन्ती देवी पत्नी फल्ली निषाद उम्र करीब 70 वर्ष की हत्या के सफल अनावरण हेतु लगाया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 07/06/2022 को खोराबार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुढिया माता मन्दिर तिराहे के पास से अभियुक्त राजू निषाद पुत्र स्व0 जवाहर निषाद निवासी रामगढ़ उर्फ रजही वनसप्ती टोला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि उसने ही अपनी दादी की जमीन व सम्पत्ति के मामले को लेकर हत्या कर दी थी । उक्त हत्या के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 189/2022 धारा 302 भादवि पंजीकृत है । अतः अभियुक्त राजू निषाद उपरोक्त को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए समय 13.35 बजे पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 नरेन्द्र कुमार सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. का0 आशुतोष मिश्रा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. का0 अजीत यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
