राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा 10 जून को गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया समर्थन
देश के सभी कर्मचारियों के हित में मोर्चा के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है परिषद— रूपेश
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद 10 जून के कार्यक्रम में करेंगा प्रतिभाग— अश्वनी
पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारी हित का राष्ट्रीय मुद्दा, सभी संगठन एक मंच पर आकर उठाए मांग—मदनमुरारी
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर 7 जून राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा 10 जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक जिला चिकित्सालय में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव एवं संचालन मंत्री श्री अश्वनी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा पुरानी पेंशन व कर्मचारियों के हित के लिए जो भी संगठन आगे आएगा हम सब प्राण—प्रण से उसका साथ देंगे क्योंकि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सदैव से कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ा है और आगे भी इसे जारी रखेगा,इसलिए उक्त कार्यक्रम में हम सब मोर्चा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
मंत्री श्री अश्वनी श्रीवास्तव ने बताया कि 10 जून को होने वाले कार्यक्रम में परिषद से जुड़े सभी पदाधिकारी तथा एक-एक कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे, हम राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होने तक शांत नही बैठेंगे।
उपाध्यक्ष श्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों के लिए राष्ट्र का सबसे बड़ा व महत्वपूर्ण मुद्दा है इसके लिए देश के सभी कर्मचारी संगठन एक मंच पर आकर संघर्ष करे तभी विजय प्राप्त होगी।
बैठक में रुपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, वरुण बैरागी, अरुण द्विवेदी, शब्बीर अली, इजहार अली, अनूप कुमार, प्रभु दयाल सिन्हा, फुलई पासवान, अरविंद सिंह,कृष्ण मोहन गुप्ता, जयराम गुप्ता,रजनीश, पृथ्वी नाथ गुप्ता, बी० बी० सिंह, उपेंद्र मणि, राममिलन पासवान,रमेश भारती, राजकुमार,कृष्ण मोहन पांडे इंद्रजीत दूबे आदि उपस्थित रहे।
रूपेश कुमार श्रीवास्तव
अध्यक्ष
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर।
