गोरखपुर
दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज शाम गोरखपुर आएंगे शुक्रवार को वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को तकरीबन 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे सबसे पहले वह रानी दिहा में निर्मित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण की तैयारियां देखेंगे फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे शुक्रवार की सुबह जनता दर्शन में आए हुए लोगों की समस्याओं को सुनेंगे सुबह 11:00 बजे भाजपा कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे