गोरखपुर जाना हो तो सतर्कता से जाए,जरा सी लापरवाही से चालान कट जा रहा है।*
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
महानगर में नौ और चौराहे पर यातायात व्यवस्था इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से संचालित होगी। नगर निगम द्वारा चौराहों को चिन्हित कर लिया गया है। इन चौराहों पर निगरानी और कूड़ा से लेकर अतिक्रमण की शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर निगम परिसर में एक और कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। शहर में 21 चौराहों पर ट्रैफिक पहले से ही आईटीएमएस के जरिये कंट्रोल हो रहा है।
ये चौराहे जुड़े हैं आईटीएमएस से
नौसड़, ट्रांसपोर्ट नगर, रुस्तमपुर, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, विश्वविद्यालय चौराहा, गोलघर चौराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, बेतियाहाता चौक, आंबेडकर चौक, छात्रसंघ चौराहा, यातायात चौराहा, पादरी बाजार चौक, असुरन चौराहा, बरगदवा चौराहा, अग्रसेन चौराहा व खजांची चौराहा।*