Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


जैतपुर।

पिपरौली ब्लॉक के ग्रामसभा बड़गहन में जले 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को विभाग द्वारा बदलने में लापरवाही दिखाने के कारण आज रविकांत ऊर्फ लालू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों द्वारा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने की मांग की गई। 

नौसढ़ विद्युत फीडर से ग्रामसभा बड़गहन के दलित बस्ती में विभाग द्वारा 100 केवीए के  ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति दी जाती है। इसी ट्रांसफार्मर से ट्यूबल भी चलता है।

यह ट्रांसफार्मर गुरुवार की सुबह 5 बजे से जला है। जिससे आधा गांव अंधेरे में है। साथ ही इस उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं। बिजली के अभाव में लोग इस समय रतजगा करके रात गुजार रहें हैं। पानी के लिए लोग परेशान है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। खेती बारी के सीजन में ट्यूबल न चलने से खेती का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस दौरान रविकान्त उर्फ लालू, राहुल कुमार, शिवनारायन दुबे, नन्दन, नरसिंह भारती,अद्या नवीन कुमार, रामबृक्ष, आलोक यादव, विकास,अभय कुमार,दुर्गेश, दानिश, मनोज कुमार, शर्मानन्द  ईश्वर, दशानन्द, अवधेश आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies