हत्या के प्रयास के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराध पर अंकुश एवं अपराध की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन में थाना बड़हलगंज की पुलिस टीम द्वारा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 277/22 धारा 307/323/506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त- शेषनाथ सोनकर पुत्र नगीना निवासी चिल्लूपार थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर को दिनांक 18.07.2022 समय करीब 11.30 बजे, निकट रामधनी हास्पिटल कस्बा बड़हलगंज थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर से हिरासत पुलिस में लिया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी
1. उ0नि0 कवीन्द्रनाथ सिंह थाना बड़हलगंज, जनपद-गोरखपुर
2. का0 सतेन्द्र भास्कर थाना बड़हलगंज, जनपद-गोरखपुर
3. का0 अनिल यादव थाना बड़हलगंज, जनपद-गोरखपुर