लव जेहाद के आरोपी का शांति भंग में किया चालान:पुलिस बोली- पीड़िता सामने नहीं आई इसलिए किया ऐसा किया, लव जिहाद का दर्ज है केस
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है पिपराइच पुलिस ने लव जिहाद के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसका शांति भंग में चालान कर दिया। जबकि पुलिस ने युवक हिंदू बनकर अहमदाबाद की लड़की को आन लाईन प्रेमजाल में फंसाने, धर्म छिपाकर शादी करने, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन की धमकी देने के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेकिन, इस मामले में जेल भेजने की बजाय पुलिस ने उसका धारा 151 शांति भंग में चालान कर अपनी ड्यूटी पूरी कर ली। पिपराइच प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि वादी, पीड़िता अब तक सामने नहीं आए। मामले में कोई साक्ष्य भी नहीं है। इसलिए शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
ट्वीट से की गई थी शिकायत
दरअसल, पिपराइच के एक युवक ने हिंदु बनकर गुजरात की एक युवती से फेसबुक के जरिये दोस्ती की। उससे संबंध बनाया। बाद में युवती को पता चला कि वह मुस्लिम है। हिन्दू वादी संगठन श्रीराम सेना सहारनपुर के अजितेश त्रिपाठी नाम के एक युवक ने ट्वीट के जरिये गोरखपुर पुलिस को सूचना दी है। उसने पुलिस को तहरीर भी ई-मेल कर दी है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ भी लिया
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। वह पिपराइच थाने के समदार खुर्द का रहने वाला है। वह पहले से शादीशुदा भी है। गोरखपुर पुलिस को दो दिन पहले अजितेश त्रिपाठी ने ट्वीट करके जानकारी दी कि गुजरात की एक युवती के साथ पिपराइच के समदार खुर्द निवासी युवक ने धोखाधड़ी की है।
लव जिहाद का दर्ज किया केस
उसने हिंदु बनकर उसके साथ संबंध बनाया और अब वह धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने अजितेश त्रिपाठी से संपर्क साधा और बात की। ई-मेल पर उन्होंने इसकी तहरीर गोरखपुर पुलिस को भेज दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की बजाय शुक्रवार को आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
