Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भिलोरा के अमृत सरोवर तालाब पर डीपीआरो ने रोपे पौधे

 भिलोरा के अमृत सरोवर तालाब पर डीपीआरो ने रोपे पौधे



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


पिपरौली ब्लॉक के ग्राम सभा भिलोरा के अमृत सरोवर पर शुक्रवार को डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर द्वारा पौधरोपण किया गया। डीपीआरो ने कहा कि पर्यावरण को हरा भरा और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए पौधरोपण करना सबकी जिम्मेदारी है। पौधरोपण के बाद भी पौधे की देखभाल करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए।

पेड़ पौधों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह का लाभ मिलता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पांडेय ने बताया कि यह अमृत सरोवर जिले का सबसे बड़ा अमृत सरोवर है।यह 16 एकड़ के क्षेत्रफल में है। इस अमृत सरोवर पर 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। आज से पौधे लगाने का कार्य शुरू किया गया है।

 इस दौरान एडीओ पंचायत अरविंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अमित पांडेय, सचिव समीर यादव, अंकित मिश्र, गोविंद कुमार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies