पत्नी व बच्चो को फावड़े से मारकर गंभीर रुप से घायल कर देने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में, वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तरी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खोराबार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 421/2022 धारा 307,324 भादवि जिसमें दिनांक 17/08/22 को सुबह 3 बजे के करीब आरोपी नगीना निषाद किसी पुरानी बात को लेकर जान से मारने की नियत से कमरे में सो रही अपनी पत्नी व 03 बच्चो को फावड़े से गर्दन में तथा सिर में मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सभी लोगो का दवा ईलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा हैं। इस घटना के संबंध में उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त नगीना निषाद की गिरफ्तारी हेतु थाना खोराबार पुलिस टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में कल दिनांक 17.08.2022 को मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त नगीना निषाद पुत्र रामहित निषाद निवासी ग्राम जंगल चंवरी तिरसठ टोला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं!
गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी-
1. उ0नि0 रणजीत कुमार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. कां0 वीरेन्द्र भारद्वाज थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. कां0 राकेश कुमार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
