धारदार ब्लेड से महिला का गला काटने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 609/2022 धारा 307 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र मुख्तार शर्मा निवासी ग्राम जोशी कालोनी लकड़ाखन्दा थाना बोकारो सिटी जनपद बोकारो झारखण्ड मूलपता कल्लापूर पिपरा थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्लेड को बरामद करते हुए आज दिनांक -18.08.2022 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरण-
वादिनी दिनांकः 18.08.2022 को अपनी बहन सीमा देवी पत्नी स्व0 कृष्णा उपाध्याय अपने पहचान के मनीष कुमार के साथ गोरखपुर घुमने आयी थी । मनीष कुमार और वादिनी की बहन सीमा के बीच झगड़ा होने के पर मनीष द्वारा सीमा के गले में ब्लेड से जानलेवा हमला करने के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया । जिस पर थाना कैण्ट पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त 01. मनीष कुमार पुत्र मुख्तार शर्मा निवासी ग्राम जोशी कालोनी लकड़ाखन्दा थाना बोकारो सिटी जनपद बोकारो झारखण्ड मूलपता कल्लापूर पिपरा थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया बयान अभियुक्त व अन्य विवेचना से यह बात निकल कर आयी कि मनीष कुमार बोकारो में एक आटा चक्की की दुकान पर काम करता है । दुकान के सामने ही सीमा देवी का घर है । आमने सामने घर दुकान होने के कारण दोनो में अच्छी मित्रता हो गयी थी , दोनो गोरखपुर घुमने आये थे । सीमा द्वारा जब बोकारो वापस जाने की बात मनीष से कही गयी तो मनीष द्वारा सीमा पर दबाव बनाकर बोकारो जाने से मना करने लगा । गुस्से में आकर मनीष द्वारा सीमा के गले पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया गया!
गिरफ्तारी की टीम-
1. अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी जटेपुर थाना कैण्ट गोरखपुर
3. कां0 विकास यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. कां0 संदीप यादव I थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
