हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
प्रत्येक ग्राम पंचायतों की कच्ची नाली एवं कच्ची सड़कों का संबंधित अधिकारी द्वारा किया जाए सर्वे .... जिलाधिकारी*
ग्राम पंचायतों में साफ सफाई की व्यवस्था रहे दुरुस्त..... जिलाधिकारी
संभल (बहजोई) 5 अगस्त 2022
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में गांव की साफ सफाई एवं नाली, सड़कों तथा जलभराव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत का एक स्वच्छता प्लान बनाया जाए। तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में जेई आर ई एस, जेई एमआई को ग्राम पंचायत आवंटित कर दी जाएं। तथा कोई भी टी ए ग्राम निधि का कार्य नहीं करेंगें। प्रत्येक जेई टी एस का रजिस्टर मेंटेन करेगा प्रत्येक जेई अपनी आवंटित ग्राम पंचायतों में सर्वे कर वहां की टूटी एवं कच्ची सड़कों नालियों की लंबाई चौड़ाई को मेंशन करते हुए सीसी रोड इंटरलॉकिंग का एस्टीमेट बनाकर संबंधित कार्यालय को प्रेषित करेगा। ताकि प्रत्येक ग्राम पंचायत वार इस तरीके का स्टीमेट बनकर तैयार हो जाए। जिससे ग्राम पंचायतों में पक्की नाली एवं सड़कों का निर्माण किया जा सके।
ऐसे गांव जो मुख्य मार्गों के नजदीक है उनको प्राथमिकता पर रखते हुए उनका सर्वे प्रत्येक दशा में करा लिया जाए। और जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पक्की सड़क, पक्की नाली बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। जिससे गांव का अच्छा विकास हो सके। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में साफ सफाई एवं जलभराव की स्थिति देखने को ना मिले प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
