Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सभी अधिशासी अधिकारी एक अभियान चलाकर नाला नालियों के ऊपर उगी घास की साफ सफाई कराएं..... जिलाधिकारी*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह


संभल से खास खबर



सभी अधिशासी अधिकारी एक अभियान चलाकर नाला नालियों के ऊपर उगी घास की साफ सफाई कराएं..... जिलाधिकारी*


सभी अधिशासी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडिंग जोन के लिए करें जगह चिन्हित।...... जिलाधिकारी


संभल (बहजोई) 17 अगस्त 2022


       आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में स्थानीय नगर निकाय, अमृत योजना, अवशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, ऑपरेशन कायाकल्प, पॉलीथिन पर रोक, अतिक्रमण मुक्ति, कर राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त, प्रधानमंत्री आवास शहरी, पीएम स्वनिधि, एनयूएलएल इत्यादि को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

      जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने पीएम स्वनिधि को लेकर नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह विशेष अभियान   चलाकर पीएम स्वनिधि के लाभार्थी रेहडी वाले लोगों के क्यूआर कोड एवं परिचय बोर्ड का सत्यापन कर अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराएं। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक हफ्ते में अपने-अपने क्षेत्र में वेंडिंग जोन के बनाने हेतु सर्वे कर स्थल का चयन करें। 

      सभी अधिशासी अधिकारियों को एमआरएफ सेंटर संचालित कराने के निर्देश दिए। तथा नाले नालियों की साफ-सफाई कराने के विशेष निर्देश दिए। एवं सभी नगर पालिकाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने यहां प्रमुख नालों को चिन्हित कर स्क्रीन फिल्टर लगवाना सुनिश्चित करें। 

    समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में गौशालाओं को बनाने हेतु स्थान का चयन किया जाए और अपने अपने क्षेत्रों में गोपालकों की सूची वनवाये। संचारी रोग अभियान को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि 1 हफ्ते का विशेष अभियान चलाकर सड़कों एवं नाले नालियों के किनारे उगी घास को साफ करवाएं। और उन्होंने कहा कि शहरों में जो गौवंश पालतू है तथा पशुपालकों द्वारा छोड़ दिए गए हैं। उनको पकड़वा कर संरक्षित कराएं।

        ऑडिट आपत्तियों का कोई निस्तारण ना हो पाने के कारण अधिशासी अधिकारी संभल एवं चंदौसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए एवं नगर पंचायत गुनौर के अधिशासी अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित होने के कारण वेतन रोकने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू, उपजिलाधिकारी गुन्नौर रामकेश धामा, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies