ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
शासन एवं मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत भारत के स्वतंत्रता की 75वीं
वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 11-08-2022 से 17-08-2022 तक पूर्ण सप्ताह विशेष महोत्सव के रूप में मनाये जाने एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 17-08-2022 को स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 6.30 बजे से 8.00 बजे तक परेड का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिसार निरीक्षक, समस्त आईटीआई / पीटीआई एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त प्रशिक्षुगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में आज सायंकाल 5.00 बजे से पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय गोरखपुर परिसर में संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के अन्त में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा विशेष देशभक्ति से प्रेरित सम्बोधन करते हुए तिरंगा सप्ताह का समापन किया गया।
