युवती का अपहरण करने वाले वांछित अभियुक्त को फर्जी आधार कार्ड एवं उसके सहयोगी अभियुक्त को फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ राजघाट पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 06.08.2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत उपनिरीक्षक अनूप कुमार मिश्र द्वारा अपहरण में वांछित अभियुक्त मोहम्मद आदिल अहमद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद खलील अहमद निवासी चकसा हुसैन पचपेड़वा थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर को दो अदद फर्जी आधार कार्ड पांच अदद मोबाइल की सिम कार्ड एवं सचिन साहनी पुत्र श्री राजेंद्र प्रसाद साहनी निवासी मोहनापुर बड़का टोला जंगल हकीम नंबर 2 थाना शाहपुर जिला गोरखपुर को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एक अदद लैपटॉप एक अदद प्रिंटर एक अदद फिंगरप्रिंट डिवाइस फर्जी आधार कार्ड बनाने में प्रयुक्त उपकरण के साथ समय करीब 13:20 बजें सेमरा नंबर 2 चरगांवा के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 207/2022 धारा 419,420,467,468,47,120(बी)आई पी सी का अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया |
गिरफ्तारी करने वाली टीम :-
1-उपनिरीक्षक अनूप कुमार मिश्र थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2-कां.हृदयेश सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3-कां.पवन यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
4-कां.देवेन्द्र यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
5-रवि कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
