Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पशु तस्कर गिरोह का शातिर अभियुक्त हरेन्द्र यादव पुलिस मुठभेड़ मे घायल व उसके 02 अन्य साथी गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व वाहन बरामद

 पशु तस्कर गिरोह का शातिर अभियुक्त हरेन्द्र यादव पुलिस मुठभेड़ मे घायल व उसके 02 अन्य साथी गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व वाहन बरामद



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


आज रात्रि को सूचना प्राप्त हुई कि कुशीनगर से कुछ पशु तस्कर गोरखपुर आकर पशुओ की तस्करी करने वाले है इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के आदेशानुसार जनपद के सभी संवेदनशील स्थानो एवं महत्वपूर्ण स्थलो पर पर्याप्त पुलिस बल एकत्रित कर चेकिंग लगाई गई थी । इसी बीच चेकिंग के दौरान 01 बोलेरो व 01 पिकअप गाड़ी चौकी सोनबरसा की तरफ आती दिखी जहाँ पर उन्हे चेकिंग में लगे प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा व चौकी इंचार्ज सोनबरसा द्वारा रोका गया परन्तु दोनो उक्त गाडियाँ वहाँ रूकी नही और डुमरी खास से छपरा मंसूर की तरफ भाग निकली । इस पर चौरीचौरा पुलिस द्वारा दोनो गाडियो का पीछा किया गया तो उन्होने भट्ठे के पास कच्चे में गाडी को उतरा दिया और पुलिस पार्टी जो इनका पीछा कर रही थी उन पर फायरिंग करने लगे । पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षार्थ फायर किया जिसमें एक अपराधी हरेन्द्र यादव पुत्र मोतीलाल यादव निवासी बांसडीला पाण्डेय थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के दाहिने पैर में गोली लगी जिसे तत्काल उपचार हेतु बीआरडी मेडिकल कालेज के लिये भेजा गया । पुलिस कार्यवाही के दौरान दो अन्य अभियुक्तो को भी गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त गण से पूछताछ कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है  । प्रकाश मे आया कि घायल/गिरफ्तार अभियुक्त हरेन्द्र यादव उपरोक्त जो गुलरिहा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 516/2022 धारा 307/504/506/427/336 भादवि, 7 सीएलए एक्ट मे वांछित चल रहा था। 


घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

I.हरेन्द्र यादव पुत्र मोतीलाल यादव निवासी बांसडीला पाण्डेय थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर 

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 87/2016 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना कसया जनपद कुशीनगर 

2. मु0अ0सं0 473/2018 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशुओ के प्रति क्रुरता अधिनियम थाना कसया जनपद कुशीनगर

3. मु0अ0सं0 294/2019 धारा 307 भादवि, 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशुओ के प्रति क्रुरता अधिनियम थाना हाटा जनपद कुशीनगर

4. मु0अ0सं0 295/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हाटा जनपद कुशीनगर

5. मु0अ0सं0 354/2018 धारा 307/419/420 भादवि, 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना हाटा जनपद कुशीनगर

6. मु0अ0सं0 516/2022 धारा 307/504/506/427/336 भादवि, 7 सीएलए एक्ट थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर


गिरफ्तार अन्य दो अभियुक्तगण का नाम, पता व आपराधिक इतिहास-

II.अखिलेश चौहान पुत्र सुभाष चौहान निवासी बहादुरपुर थाना खुखुंदु जिला देवरिया

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 730/2019 धारा 11 पशुओ के प्रति क्रुरता अधिनियम थाना कोतवाली जनपद देवरिया

2. मु0अ0सं0 46/2020 धारा 279,304-ए, 337,338 भादवि थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

3. मु0अ0सं0 190/2020 धारा 279,304ए थाना भलुअनी जनपद देवरिया

4. मु0अ0सं0 39/2020 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशुओ के प्रति क्रुरता अधिनियम थाना लार जनपद देवरिया

5. मु0अ0सं0 181/2019 धारा 11 पशुओ के प्रति क्रुरता अधिनियम थाना सलेमपुर जनपद देवरिया


III.गौतम गौड़ पुत्र शारदा गौड़ निवासी ग्राम बासडीला पांडे थाना तुर्कपटी कुशीनगर


बरामदगी-

01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिंदा कारतूस, 01 बोलेरो गाडी, 01 पिकअप गाडी


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -

1. प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 विशाल उपाध्याय चौकी प्रभारी सोनबरसा जनपद गोरखपुर 

3. उ0नि0 आलोक सिंह थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर 

4. का0 कुँवर विजय सिंह थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर 

5. का0 अजय सिंह थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर 

6. का0 प्रदीप कुमार थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर 

7. का0 दीपक पटेल थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies