पुलिसकर्मी भी आए एसपी ट्रैफ़िक के लपेटे में
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज दिनांक 04/09/2022 को पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में छह प्रमुख चौराहों बरगदवा, पैडलेगंज, कूड़ाघाट, टीपी नगर, असुरन चौराहा और मेडिकल कॉलेज पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें गाड़ियों के नंबर प्लेट गड़बड़ थी या एक नंबर मिटा रखा है या या नंबर प्लेट को मोड़ रखा है जिससे पढ़ने में ना आ पाए ऐसी टू व्हीलर गाड़ियों का 5000 रु0 प्रत्येक का जुर्माना किया गया और जो लोग रजिस्ट्रेशन पेपर प्रस्तुत नहीं कर पाये उनकी गाड़ियों को सीज किया गया और जांच उपरांत उनके खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा । इस अभियान में 15 पुलिसकर्मियों का भी चालान किया गया , SP ट्रैफ़िक ने स्पष्ट कहा की जो कोई भी यातायात नियम का उल्लंघन करेगा , उसके विरुद्ध एक समान कार्यवाही की जाएगी, चाहे वह पुलिसकर्मी या किसी भी विभाग का कर्मी हो। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक यातायात के साथ क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक अजीत कुमार पांडे, TSI रामवृक्ष यादव और TSI इंदल कुमार आदि मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा लोगों से अपील की गई के अपने वाहन पर आगे और पीछे सही नंबर वाली हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाएं, एवं ऑटो चालक अपनी ऑटो के बाहर लगे ऐंगल को हटायें।
