Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा 03 चोरी करने वाले अभियुक्तों को चोरी के भारी माल सहित किया गिरफ्तार

 हम भारती न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़ 

नवनीत गौतम फिरोजाबाद

सराहनीय कार्य दिनांक 05-09-2022 जनपद फिरोजाबाद ।*


थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा 03 चोरी करने वाले अभियुक्तों को चोरी के भारी माल सहित किया गिरफ्तार ।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अऩुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में दिनांक  05.9.22 को थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर 03 अभियुक्तगण  1. पिन्कू कठेरिया 2. राजकुमार 3. इखलाख को छीछामई पुल से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से एक इन्वर्टर ल्यूमिनस कम्पनी, एक बैटरी एक्साइड कम्पनी, एक अदद सिलेन्डर एचपी कम्पनी रंग लाल ,एक अदद सिलेन्डर भारत गैस रंग लाला , एक अदद सिलेन्डर इन्डेन कम्पनी रंग लाला , 02 अदद तमंचा 315 बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, जिम का सामान डम्वल कुल 14 अदद जिसमे  6 किग्रा वजनी के कुल 04 अदद , 7.5 किग्रा वजनी के कुल 02 अदद , 10 किग्रा वजनी के कुल 02 अदद , 12.5 किग्रा वजनी के कुल 02 अदद , 04 किग्रा वजनी के कुल 02 अदद व 05 किग्रा वजनी के कुल 02 अदद,  बरामद किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध थाना शिकोहाबाद पर 1. मु०अ०सं० 674/22 धारा 457/380 भादवि  2. मु०अ०सं० 675/22 धारा 457/380 भादवि 3. मु0अ0स0 676/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 4. मु0अ0सं0 677/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व बढोत्तरी धारा 411 भादवि  पंजीकृत किये गये हैं । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  


नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

1. पिन्कू कठेरिया पुत्र स्व सूरजभान निवासी मेहराबाद म०न० 82 गली नं० 01 थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद ।

2. राजकुमार राजपूत पुत्र स्व०राम प्रसाद निवासी वझेरा थाना सिरसागंज हाल पता किराये का मकान श्रीमती अंजू यादव निवासी रमेश नगर पीपल का पेड थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।

3. इखलाख पुत्र नजर मोहम्मद निवासी  गोपाल डेयरी के बगल वाली गली में पक्का तालाब  थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।


बरामदगी का विवरण –

1. एक इन्वर्टर ल्यूमिनस कम्पनी ।

2. एक बैटरी एक्साइड कम्पनी ।

3. एक सिलेन्डर एचपी कम्पनी ।

4. एक सिलेन्डर भारत गैस ।

5. एक सिलेन्डर इन्डेन कम्पनी ।

6. 02 अदद तमंचा 315 बोर ।

7. 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर ।

8. जिम का सामान डम्बल कुल 14 अदद जिसमे 6 किग्रा वजनी के कुल 04 अदद, 7.5 किग्रा वजनी के कुल 02 अदद, 10 किग्रा वजनी के कुल 02 अदद, 12.5 किग्रा वजनी के कुल 02 अदद, 04 किग्रा वजनी के कुल 02 अदद व 05 किग्रा वजनी के कुल 02 अदद ।


आपराधिक इतिहासः-

1. मु०अ०सं० 674/22 धारा 457/380 भादवि  थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।

2. मु०अ०सं० 675/22 धारा 457/380 भादवि थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।

3. मु0अ0स0 676/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।

4. मु0अ0सं0 677/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व बढोत्तरी धारा 411 भादवि थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- 

1. प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।

2. उ0नि0 श्री महेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी आगरा गेट थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद  ।

3. का0 1204 पुष्पेन्द्र कुमार थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।

4. का0 1410 नीरज कुमार थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।

5. का0 1099 सुभाष कुमार थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies