Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शिक्षक दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिक्षकों को किया गया सम्मानित। लखनऊ से मा मुख्यमंत्री जी के राज्य शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को देखा गया।

 हम भारती न्यूज़

ब्रेकिंग फिरोजाबाद

नवनीत गौतम फिरोजाबाद

फिरोजाबाद/05 सितम्बर


शिक्षक दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिक्षकों को किया गया सम्मानित। 

लखनऊ से मा मुख्यमंत्री जी के राज्य शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को देखा गया।




    शिक्षक दिवस के अवसर पर  कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में भव्य कार्यक्रम का  आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन, विधायक सदर मनीष असीजा मौजूद रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित राज शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। राज्य शिक्षक पुरस्कार2022 के लिए चयनित किए गए प्राथमिक विद्यालय लालई विकासखंड खैरागढ़ से सहायक अध्यापक संजय कुमार यादव को क्षेत्रीय सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन व विधायक सदर मनीष असीजा व जिलाधिकारी रवि रंजन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय टीचर लर्निंग मैटेरियल प्रदर्शनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार से शिक्षा व्यवस्था में अच्छा कार्य करने वाले अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद ने  शिक्षक दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैं, उनका दर्जा सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि सभी के द्वारा पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कार्य को संपादित कर अपने स्कूल, कॉलेज व समाज को आगे ले जाने  में अपनी भूमिका का निर्वहन किया जाए। 

    इस दौरान जिलाधिकारी रवि रंजन ने कहा कि आज का दिन पवित्र और आदरणीय है । आज हम जो  कुछ भी है वह गुरु की वजह से ही है। उन्होंने गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर बताते हुए कबीर दास जी के प्रसिद्ध दोहे "गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पांय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षण एवं कायाकल्प संबंधी बहुत अच्छा कार्य हुआ है, इस प्रकार के कार्य सभी विद्यालयों में किए जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा जनपद में छात्रों के नामांकन में बहुत सराहनीय कार्य किया  गया है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत सभी विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आएं तथा वह प्रॉपर ड्रेस में आए यह सुनिश्चित किया जाय। विद्यालय में शिक्षक समय से पहुंचे, शिक्षण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो ।

   इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, बीएसए अंजलि अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व आदि उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies