ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आवेदक असीम अंसारी जनपद कुशीनगर के रहने वाले है जो पेसे से एडवोकेट है,
दिनांक 31/08/22 को अपने किसी काम से जनपद कुशीनगर से बस द्वारा जनपद गोरखपुर आ रहे थे जल्दबाजी में अपना लैपटॉप बस में ही भूल गए थे इस संबंध में आवेदक द्वारा एक प्रार्थना पत्र चौकी विश्वविद्यालय थाना कैण्ट पर दिया गया था इस संबंध में बसों के मालिकों, कंडक्टर, ड्राइवरों आदि लोगों से खोए हुए लैपटॉप के बारे में जानकारी की गई तथा आज दिनांक 03/9/22 को लैपटॉप को बस के कंडक्टर से प्राप्त कर लैपटॉप के मालिक को बुलाकर को सुपुर्द किया। लैपटॉप मालिक द्वारा उक्त सराहनीय कार्य हेतु गोरखपुर पुलिस का धन्यवाद किया गया।
