परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर
महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके परिवार में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया।
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
प्रार्थिनी पूनम गौड पत्नी बबलू गौड़ के प्रार्थना पत्र पर लगातार काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के क्रम में आज दिनांक 03.09.2022 को काउंसलिंग कर परिवार के दोनो पक्षो को आमने-सामने बैठाकर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक रूप से समझाया गया । अतः दोनों पक्षों में सहमति हो जाने पर अपने वैवाहिक जीवन को सुखद और उज्ज्वल करने के लिए प्रयास करेंगे । इस काउंसलिंग में मामले को सुलझाने में पुष्प लता मिश्रा देवेंद्र गौड़ प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा मुख्य आरक्षी मिथिलेश राय अनीता पांडे बस अल्लाह चौहान आरक्षी रेनू उपाध्याय की भूमिका अहम रही। परिवार परामर्श केन्द्र, गोरखपुर इस दंपत्ति के सुखद भविष्य की कामना करता है।
