नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा महिला संबंधी अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कमलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अजय कुमार मय हमराह के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 269/2022 धारा 354ख,452,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त बलदेव पुत्र जोखन निवासी रामपुर बड़का टोला थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थाना प्रभारी उ0नि0 श्री कमलेश प्रताप सिंह, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 श्री अजय कुमार, चौकी प्रभारी चिड़ियाघर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
3. का0 अमित कुमार गिरि, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
