धोखाधड़ी व कूटरचना के आरोप में 10 हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सिकरीगंज दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विन्ध्यांचल शुक्ल व हे0का0 अबरार खां व उ0नि0 मनीष यादव प्रभारी SOG मय टीम द्वारा मु0अ0सं0 74/2021 धारा 419,420,467,468,471 भादवि से सम्बन्धित वांछित 10 हजार रु0 का इनामिया अभियुक्त संतोष तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी नि0 म0न0 216 मो0 पुरदिलपुर (निकट सावित्री हास्पिटल) थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 मनीष यादव प्रभारी SOG टीम गोरखपुर
3. उ0नि0 विन्ध्यांचल शुक्ल थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
4. हे0का0 अबरार खां थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
5. हे0का0 अरुण खरवार SOG टीम गोरखपुर
6. हे0का0 रामएकबाल SOG टीम गोरखपुर
7. हे0का0 राजमंगल सिंह SOG टीम गोरखपुर
8. का0 इन्द्रेश कुमार वर्मा SOG टीम गोरखपुर
