हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम*
राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक कालाराम यादव को किया गया सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद में 42 लोगों को किया गया सम्मानित
बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों को किया गया सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर जो शिक्षक सम्मान पाकर जा रहे हैं वह शिक्षा के क्षेत्र में कुछ आगे भी नया करने की कोशिश करें ताकि बच्चों में भी कुछ नया सीखने की ललक पैदा हो..... जिलाधिकारी
संभल (बहजोई) 05 सितंबर 2022
आज शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल रहे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय फतेहपुर विकास खंड गन्नौर के शिक्षक कालाराम यादव को 25 हजार का चेक एवं प्रशस्ति पत्र तथा शॉल ओढ़ाकर जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान ने सम्मानित किया। विद्यालयों के कायाकल्प और शिक्षा व्यवस्था में अच्छा कार्य करने वाले अन्य शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एवं उन्होंने कहा कि आज भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्ण जी के जन्म दिवस के अवसर पर हम शिक्षक दिवस मनाते हैं। आज का दिन सभी गुरुओं को याद करने एवं नमन करने का दिन है जिन्होंने हमारे जीवन में एक नया बदलाव लाया है। मैं अपेक्षा करता हूं कि सभी शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में शिक्षा को उच्च स्तर पर पहुंचाने का कार्य करेंगे। शिक्षक में बच्चों को प्रभावित करने की शक्ति होती है। सभी शिक्षकों को बच्चों के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करना चाहिए तथा बच्चों के अंदर शिक्षा को लेकर एक जिज्ञासा जगाएं ताकि बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया आयाम हासिल कर सकें।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के 100 विकास खंडों को आकांक्षात्मक विकासखंड घोषित किया गया है। जिनमें से संभल जिले में विकासखंड बहजोई को छोड़कर सभी विकास खंड सम्मिलित हैं। यह ऐसा अवसर है जिसके माध्यम से हम अच्छा कार्य कर सकते हैं। आपका योगदान महत्वपूर्ण रहा तो जनपद शिक्षा के क्षेत्र में टॉप 10 जनपदों में शामिल हो सकता है।
जिलाधिकारी ने बाल विद्या मंदिर स्कूल संभल के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि वहां पर एक टिंकरिंग लैब की स्थापना की गई है। जो कि बच्चों में एक नई प्रतिभा पैदा करती है मुझे यह जानकर बहुत प्रसन्नता हुई कि जब प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि स्कूल में स्थापित टिंकरिंग लैब देश की पहली लैब थी।
जिलाधिकारी ने कहा कि गांव के बच्चे भी बहुत ही प्रतिभाशाली होते हैं अगर उनको सही दिशा या सही मार्गदर्शन दिया जाए तो वह बहुत आगे जा सकते हैं जो शिक्षक आज अवार्ड से सम्मानित होकर जा रहे हैं आगे भी कुछ अच्छा करने की कोशिश करें ताकि बच्चों में भी कुछ नया सीखने की ललक पैदा हो।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक अन्य माध्यमिक शिक्षा से प्रधानाचार्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

