व्यपहरण के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 414/2022 धारा 363 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त लालू उर्फ बदरे आलम अंसारी पुत्र हबीबुल्ला अंसारी निवासी नई हनुमानगढी थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही हैं!
गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी-
1. उ0नि0 श्री कविन्द्र नाथ सिंह थाना बड़हलगंज, जनपद-गोरखपुर
2. म0का0 आरती यादव थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
3. म0का0 पूनम यादव थाना बड़हलगंज, जनपद-गोरखपुर
4. का0 पवन कुमार थाना बड़हलगंज, जनपद-गोरखपुर
