अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा वाँछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के निकट प्रवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल सुधीर कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अम्बरीष बहादुर मय हमराह द्वारा अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब की रोक-थाम के दृष्टिगत मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. संजय कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी सिक्टौर थाना चिलुआताल गोरखपुर 2. मीरा देवी पत्नी रामसमुझ बेलदार निवासिनी सिक्टौर थाना चिलुआताल गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से दो प्लास्टिक के जरिकेन में 20-20 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 300 ग्राम नौसादर व 02 kg के करीब यूरिया के साथ गिरफ्तार किया । बरामदगी के आधार पर थाना चिलुआताल पर मु0अ0सं0 369/2022 धारा 60ए,63 आबकारी अधिनियम व 272 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । जिनको न्यायिक अभिरक्षा मे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तारी मे शामिल टीम-
1- प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2- उ0नि0 अम्बरीश बहादुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3- उ0नि0 आशिफ परवेज थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
4- का0 गोविन्द लाल थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
5- का0 हेमन्त कुमार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
6- म0का0 सुधा सोनवानी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
