Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मासिक समीक्षा बैठक में मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं/ कार्यक्रमों की भौतिक व वित्तीय समीक्षा विस्तृत रूप से की गई।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर




संभल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जनपद सम्भल की जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की माह सितंबर की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन दिनाँक  20/10/2022 को जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई, में किया गया।

     मासिक समीक्षा बैठक में मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं/ कार्यक्रमों की भौतिक व वित्तीय समीक्षा विस्तृत रूप से की गई।


              जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम आशा एवं आंगनबाड़ियों के आई कार्ड के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी अपने आईकार्डों को  प्रत्येक दशा में पहने।         

     टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि टीकाकरण का कार्य शत प्रतिशत कराना एवं छूटे हुए बच्चों और लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। बायोमैट्रिक अटेंडेंस पर चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक के द्वारा की जाएं। एवं आरसीएच डाटा फीडिंग का कार्य समय से पूर्ण कराया जाए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान कराया जाए। और जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सा सेंटरों पर डिलीवरी का कार्य कम हो रहा है इसको प्रत्येक दशा में बढ़ाया जाए। एवं जो आशाएं अपना कार्य पूर्ण रूप से नहीं कर रही हैं उन को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई संज्ञान में लाई जाए तथा अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर कठोर कार्रवाई संज्ञान में लाई जाए। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ दिया जाए। 

       आयुष्मान गोल्डन कार्ड को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। 

      इसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्री संजीव कुमार राठौर ने विभिन्न प्रकार का समीक्षात्मक डाटा प्रस्तुत किया जिससे आरसीएच पोर्टल, आरबीएसके, जननी सुरक्षा योजना, मातृ स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, बायो मेडिकल वेस्ट, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत आदि की विस्तार से समीक्षा की गई। 

      जिलाधिकारी ने कहा की शासन की मंशा अनुसार सभी चिकित्सा अधिकारी कार्य करें एवं उन्होंने कहा कि शासन स्वास्थ्य के कार्यक्रमों को प्राथमिकता पर रखता है। जिसको लेकर उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पतालों में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें एवं अपने कार्य को गति से करना सुनिश्चित करें अगर किसी प्रकार की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।     

       आशा एवं एएनएम फील्ड में जाकर कार्य करें स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। अगर किसी भी दशा में आशा एवं एएनएम का कार्य देखने को नहीं मिलता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई संज्ञान में लाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने अपने कार्य में एक मानवता लाएं ताकि जनपद में स्वास्थ्य सेवा का कार्य गतिशील रहे।

       जिलाधिकारी ने कहा कि सिरसी एवं बबराला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव शासन को भेजना सुनिश्चित करें।     

     एचबीएनसी, एसएनसीयू, मंत्रा पोर्टल, सीडीआर अपडेट, कोल्ड चैन, वीएचएनडी सत्र आदि के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। तथा जिलाधिकारी ने कहा की वीएचएनडी सत्र के विषय में एमओआईसी एवं सीडीपीओ समन्वय स्थापित करते हुए सत्र का फीडबैक ले और यह भी देखें कि जहां सत्र लग रहा है वहां बजन मशीन पहुंच रही है या नहीं। 

     जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सत्र की मॉनिटरिंग करें।   

          डीटीएफ,वीएचएसएनडी, एच एम आई एस आदि को लेकर भी विशेष चर्चा की गई तथा जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिला टीवी अस्पताल के लिए जगह चिन्हित की जाए। 

          इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरन्नुम रजा, एसीएमओ डॉ कुलदीप कुमार आदिम, एसीएमओ डॉ पंकज कुमार विश्नोई, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, डीपीएम संजीव राठौर सहित समस्त चिकित्सा अधीक्षक आदि उपस्थित रहे।



जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies