चौधरी पैलेस में थाना गोरखनाथ प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह द्वारा मूर्तिकारों, आयोजकों एवं व्यापारियों के साथ किया बैठक
मूर्तियों के रखरखाव, पाण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था एवं मूर्ति विसर्जन के मार्ग तथा विसर्जन में कितने तादाद में लोग मौजूद रहेंगे
हम भारती न्यूज़ से जिला गोरखपुर थाना गोरखनाथ रिपोर्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डाक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह के परवेक्षण में थाना गोरखनाथ प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली में लक्ष्मी व गणेश के मूर्तिकारों एवं प्रतिमा रखने वाले आयोजकों का बैठक किया। स्थानीय थाना क्षेत्र में सभी बाजारो व चौराहे पर मूर्तियां स्थापित करने वाले आयोजकों का थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली को मद्देनजर रखते हुए बैठक का आयोजन किया गया प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह द्वारा बताया गया कि कोई भी आयोजक रास्ते में मूर्ति का स्थापना नहीं करेगा जिससे कि यातायात बाधित हो, कोई भी व्यक्ति मदिरा का सेवन नहीं करेगा मूर्ति आने से विसर्जन तक समस्त आयोजकों को शासन के निर्देश से अवगत कराया गया। साउंड सिस्टम व संबोधन गीत के बारे में विस्तृत वार्ता कर आवश्यक आदेश व निर्देश से अवगत कराया गया क्षेत्र के सभी आयोजकों से त्योहारों पर कहीं से कोई व्यक्ति उदण्ता करता है तो तुरंत मुझसे संपर्क करें या सम्बंधित चौकी प्रभारी, बीट इन्चार्ज या पुलिस कर्मी को सूचित करें हम आपके साथ है मुर्ति कि स्थापना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में करें इस दौरान चौकी प्रभारी विकास नगर राजेश कुमार गुप्ता ने भरपूर सहयोग दिया और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की!
